सर्दियां आ चुकी हैं ऐसे में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें ठंड काफी ज्यादा लगते हैं. ऐसे में सर्दियां (Winters) आते ही ये लोग बहुत सारे गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं. लेकिन फिर भी इन्हें ठंड लगती रहती है. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को एड करने की जरूरत है. इन चीजों के सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है और आपको ठंड (Winter Food) तका एहसास कम होता है.
हरी मिर्च- हरी मिर्च में विटामिन सी, ई और फाइबर होने के साथ- साथ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसे खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. इस टेस्ट भले ही तीखा हो लेकिन इसके गुण काफी फायदेमंद होते हैं.
हल्दी- आयुर्वेद में हल्दी के कई फायदों के बारे में बताया गया है. हल्दी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करती है. ऐसे में सर्दी के मौसम में हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए. एक गिलास गर्म दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे दस मिनट तक उबालकर पीएं.
प्याज- प्याज खाने से आपकी चोट भी जल्दी हील हो जाती है. प्याज खाने से आपको ठंड बहुत कम लगती है. इसे डाइट में जरूर शामिल करें.
अदरक- अदरक की तासीर गर्म होती है. ऐसे में सर्दियों में यह आपके काफी काम आ सकता है. आप अदरक को सब्जी में डालकर सेवन कर सकते हैं या अदरक वाली चाय का सेवन भी कर सकते हैं.
मूंगफली- सर्दियों में मूंगफली का सेवन काफी किया जाता है. मूंगफली शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करती है. साथ ही यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है.
No comments:
Post a Comment